आम का लच्छा अंचार (aam ka lacha achar recipe in Hindi)

फलों के राजा आम के ही सबसे अधिक तरह के अचार बनाए जाते हैं. सभी तरह के अचार का अपना अपना व स्वाद होता हैं. खड़े मसालों वाले आम का लच्छा अचार का अपना विशिष्ट स्वाद है.
आम के विभिन्न अचार जैसे कटे आम का अचार , सूखे हुए आम का अचार वगैरह बनाने और इनके तैयार होने में लगभग एक सप्ताह का समय लग जाता है लेकिन आम का लच्छा अचार बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता इसे बना कर दूसरे दिन ही खाया जा सकता है. तो आइए आज हम आम का लच्छा अचार बनाएं -

कुकिंग निर्देश
- 1
आम का लच्छा अचार बनाने के लिए सबसे पहले आम को साफ पानी से धोएं और पानी सूखा लें. आमों को छील लें,और आम को कद्दूकस कर लें, कद्दूकस करके इसमें नमक और हल्दी डालकर अच्छे से मिलाएं ।
अब इस हल्दी और नमक लगे आम को 2-3 घंटे धूप में सूखा लें.
आम का लच्छा तैयार है. आम का लच्छा अचार बनाने के लिए तैयार है । - 2
- 3
- 4
अब एक छोटी कढ़ाई में पहले 1 टेबल स्पून मेथी दाना डाल कर हल्का ब्राउन होने तक भून लें. मेथी दाने को कड़ाई से निकाल लें और फिर उसी कड़ाई में सौंफ और कलौंजी डालकर चटकाएं ।
इसे भी कड़ाई से निकाल लें । - 5
इसके बाद इसी कड़ाई में सरसों का तेल डालें और गरम कर लें, गैस बन्द कर दें और अब इसमें आम के लच्छे, सौंफ, कलौंजी, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर, अच्छी तरह चम्मच से चला कर सारी चीजों को मिला दें.
- 6
आम का स्वादिष्ट लच्छा अचार बनकर तैयार है. कांच के बर्तन में थोड़ी तेल डालकर पूरे बर्तन में फैला लें और बने हुए अचार को इसी बर्तन में डाल दें । आप ये आम का लच्छा अचार चाहे तो अभी खा सकते हो या 2 दिन बाद ।आप इस अचार को साफ सूखे कन्टेनर में भर कर रख दें. जब भी आपका मन करे आप अचार को परांठे, पूरी, चपाती या दाल चावल किसी के साथ परोसें और खाएं ।
- 7
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (6)