मुंबई मसाला पाव(mumbai masala pav recipe in hindi)

#sh #maa #ma #pav #masala #kids #tiffin #recipe हम जब छोटे थे, तो माँ सुबह की जल्दबाजी में स्कूल के टिफ़िन के लिए कई बार मसाला पाव बनाती थी ,बहुत ही मजेदार लगते थे। अब मैं भी अपने बच्चों के लिए बनाती हूँ, बहुत झटपट फटाफट बनने वाला स्नेक है , शाम की छोटी छोटी भूख के लिए भी अच्छा पर्याय है. पौष्टिक तो है ही, साथ ही घर मे मौजुद सामग्री से बन जाता है। चलिए देखते हैं इसकी रेसिपी।

कुकिंग निर्देश
- 1
सारी सामग्री एकत्रित करें।
- 2
कढ़ाई में बटर गर्म करें, अदरक लहसुन पेस्ट और बारीक़ कटा प्याज़ डालकर सुनहरा होने तक भूनें। स्वादनुसार नमक मिलाएं, चाहे तो बारीक कटी हरी मिर्च भी मिला सकते हैं।
- 3
अब इसमें टमाटर और शिमला मिर्च डालकर दो से तीन मिनट भूनें। सारे सूखे मसाले मिला दें। अब तैयार मसाला, कढ़ाई में एक तरफ सरका दें।
- 4
1से 2 चम्मच बटर डालें, और पाव को बीच से काटकर, दोनों तरफ से सेंके। पाव में कढ़ाई का मसाला भी लग जाने दें।
- 5
अब तैयार मसाला, पाव के बीच में थोड़ा थोड़ा भर दें, और गरमा गरम या ठंडा होने पर परोसें। बच्चों या बडों सबको बहुत पसंद आता है। शाम की छोटी छोटी भूख के लिए भी अच्छा पर्याय है।आप भी ये रेसिपी जरूर आजमाए। आनंद लें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (6)