वालनट चिकन बिरयानी (Walnut Chicken Biryani Receipe in hindi)

#WalnutTwists अखरोट के फायदे तो सभी जानते-समझते हैं की इसमें प्रोटीन विटामिन और भी बहूत पोषक तत्व हैं ब्रेन के लिये भी बहुत अछा रहता है ।सबको पसंद भी होता है ।इससे कई तरह के ड्रिंक्स,मिठाईयाँ सलाद आदि बनाये जाते हैं आज मैनें फिर एक ट्विस्ट कर नॉनवेज में चिकन बिरयानी के साथ इसको बनाया है ।चिकन मेरिनेट में मैनें अमेरिकन केलीफोरनिया अखरोट के पेस्ट के साथ बनाया और चावल में भी लेयर के साथ डाल कर बनाया।बहुत यूनिक और स्वादिस्ट।आप भी बनाये ।

कुकिंग निर्देश
- 1
चिकन को साफ धो लेंगे चावल को भिगो देंगे।।लहसुन,अदरक,प्याज मिर्ची टमाटर सबको चॉपड कर लेंगे।दो टि स्पून लह्सुन अदरक का पेस्ट भी बना लेंगे ।अखरोट को मिक्सी में पिस कर पेस्ट बना लेंगे । केसर को 1/4बाऊल दूध में भिगो कर रख देते हैं । अब चिकन को पोट में लेंगे मेरिनेट करेँगे इसमे सारे पाउडर मसाले, अखरोट का पेस्ट,दही और लहसुन अदरक का पेस्ट डाल कर मिक्स कर मेरिनेट कर के 1/2घन्टे के लिए फ्रिज में रख देते हैं । 1/2घन्टे बाद गेस पर कूकर चड़ा कर तेल डाल करजीरा और साबूत मसाले का छौक लगा लेंगे ।
- 2
अब चॉपड लहसुन अदरक प्याज़ टमाटर इसमें डाल कर भूनलेंगे जब ये भून जाते हैं 5-7मिनिट फिर मेरिनेट चिकन कोइस मसाले डाल दें और चॉपड हरिमिर्च भी डाल कर भुने 15मिनिट तक ।जब चिकन अच्छे से भून जाता है तब जरुरत के हिसाब से पानी डालकर पकाए धीमहि आँच पर फिर ढ़क्कन लगा कर10मिनिट और पका लेंगे ।
- 3
10-15मिनिट बाद देख लें चिकन बिल्कूल बनकर तैयार है पानी की जरुरत हो तो थोड़ा ही डाले सूप जादा नहीं रखना है । चिकन को रख देते हैं एक तरफ।।।दूसरा पेन चावल के लिए चड़ा कर तेल डाल कर छोटा टुकड़ा दालचीनी,4-5काली मिर्चि 1/4टि स्पून जीरा डाल करछौक लगा के जरुरत जितना पानी डालकर ऊबाल लेंगे ।उबाल आने पर चावल डाल दें और1/4टि स्पून नमकडाल कर पका लेंगे ।पकने के बाद आधे चावल सफेद रख लेंगे एक बाऊल में और आधे चावल में कलर डाल कर पिला कर लेंगे फिर छान कर अलग कर लेंगे।फिर दोनों चावल को मिक्स करेँगे ।
- 4
दोनो चावल मिक्स कर के बिरयानी को जमा लेंगे।एक सर्विंग डिश में एक लेयर चिकन की फिर चावल की फिर केसर के दूध की फिर कुछ टुकड़े कर के अखरोट की लगा लेंगे ऐसे 2लेयर और जमा कर ऊपर से नीम्बू का रस,पुदीना कटा हुवा(कुछ पत्तियाँ) अखरोट डाल कर सजा कर प्लेट में रख देते हैं और साथ में प्याज़ टमाटर का रायता भी बना कर रख देते हैं इसके साथ रायता बहुत अछा लगता है ।(ओप्स्नल है)
- 5
वालनट का टेस्ट बहुत अछा आया है मसाले के साथएक न्यू डिश वालनट चिकन बिरयानी बनकर तैयार है सुन्दर और स्वादिस्ट और हेल्दी।जरुर बनाए गरम गरम खाए और खिलाएं ।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (15)