दही के अप्पे (dahi ke appe recipe in Hindi)

#EBOOK2021
#Week7
#dahi
#box
#a
#currypatta
घर में दही हो तो हम ,झटपट यह हेल्दी और स्वादिष्ट नाश्ता तैयार कर सकते हैं। साथ ही अपने पसंद की कोई भी सब्जी, इसमें मिलाकर इसे और पौष्टिक बनाइए। मैंने यहां पर केवल गाजर और हरी मिर्च डाला है। यह बिना लहसुन -प्याज का बना सात्विक नाश्ता है।

कुकिंग निर्देश
- 1
गाजर,करी पत्ता और हरी मिर्च को चित्र अनुसार बारीक -बारीक काट लें।
- 2
सूजी, दही,नमक और आधा कप पानी डालकर,इडली के जितना गाढ़ा घोल तैयार करें। आवश्यकतानुसार दो-तीन चम्मच पानी और डालें।
- 3
अप्पे पात्र को गैस पर गरम करने रखें। चित्र अनुसार दो -दो बूँदतेल डालें।
- 4
अब इसमें थोड़ी-थोड़ी राई डालें।
- 5
तैयार घोल में से एक -एक चम्मच इसमें डालें.
- 6
ढक्कन लगा दे और आंच धीमा रखें।
- 7
5- 7 मिनट बाद इसे पलट दें। फिर ढककर और 5 मिनट पकाएं।
- 8
अब गैस बंद करें,स्वादिष्ट अप्पे तैयार है।
- 9
साॅस या मनपसंद चटनी के साथ सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (5)