दही भल्ले(dahi bhalle recipe in hindi)
#ebook2021
#week 7
गर्मियों के मौसम में दही खाना बहुत अच्छा होता है ।और दही को हम कई प्रकार से खा सकते हैं लेकिन जो सबसे अच्छा मजेदार तरीका होता है वह होता है दही भल्ले । इनको चाट के रूप में खा सकते हैं। खाने के साथ खा सकते हैं जब भी कभी दिल करे कुछ चटपटा खाने का तब खा सकते हैं इसके लिए सोचने की जरूरत नहीं है । मेरे घर में सबको बहुत पसंद हैं जब भी मेरे घर में मेहमान आने वाले होते तो सबकी फरमाइश भी होती है कि दही भल्ले जरूर बनाना ।

कुकिंग निर्देश
- 1
दाल को अच्छे से धो कर चार-पांच घंटे के लिए भिगो दो ।
- 2
दाल को मिक्सी में बिना पानी डाले पीस लो।
- 3
अब दाल में स्वाद अनुसार नमक जीरा एक चुटकी हींग पाउडर अदरक बारीक करके हरी मिर्च काट के और किशमिश के कुछ दाने मिक्स कर दो ।
- 4
अच्छे से दाल को फेंट लो
- 5
तेल गरम करो और मीडियम आंच पर भल्ले तल लो ।
- 6
अब भल्लों को गुनगुने पानी में 5-10 मिनट भीगने दीजिए ।
- 7
दही में स्वाद अनुसार नमक काला नमक जीरा पाउडर भुना जीरा पाउडर लाल मिर्च डाल दो ।
- 8
अगर दही को मीठा रखना है तो थोड़ी सी दही में चीनी भी डाल दीजिए ।
- 9
अब भल्लों को पानी में से निकाल कर हल्के हाथ से निचोड़ लो कि पूरा तेल निकल जाए और उनको सर्विंग डिश में लगा दो ।
- 10
उनके ऊपर दही डालिए और थोड़ा सा जीरा पाउडर लाल मिर्च पाउडर हरी चटनी मीठी चटनी उसके ऊपर डाल दीजिए और हरे धनिया और अनार के दानों से सजा दीजिए
- 11
आपके मज़ेदार चटपटे दही भल्ले तैयार हैं ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स