कोकोनट बिस्कुट (coconut biscuit recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बाउल में बटर ओर पिसी चीनी डालकर दोनों को अच्छी तरह मिक्स कर लेंगे।
- 2
अब इसमें मैदा, नारियल का बुरादा,इलाइची पाउडर ओर बेकिंग पाउडर डालकर सबको हाथों की सहायता से अच्छी तरह मिक्स कर लेंगे।
- 3
अगर आटा ज्यादा टाइट लगे तो हल्का सा दूध डालकर हल्का सख्त आटा तैयार कर लेंगे।
- 4
अब इस आटे से छोटी पेरी तोड़कर पेड़े जैसा सेप बना लेंगे। अब इसे नारियल के बुरादे में डालकर अच्छी तरह चारो तरफ से लपेट लेंगे।
- 5
एक बेकिंग ट्रे को घी से चिकना कर बटर पेपर लगा कर उसपर बिस्कुट रख देंगे।
- 6
अब माइक्रोवेव को 2 मिनट के लिए प्री हिट कर लेंगे। फिर 180 डिग्री पर 15 से 20 मिनट के लिए बैक (bake) कर लेंगे।
- 7
आपकी घर पर बनी हुई बहुत ही स्वादिस्ट कुरकुरी कोकोनट बिस्कुट तैयार है।
- 8
नोट - आप कोकोनट बिस्कुट को कड़ाही में भी स्टैंड रखकर बेकिंग ट्रे को चिकना कर उसपर बिस्कुट रखकर 30 से 35 मिनट रखकर बैक (bake) कर सकते है ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
















कमैंट्स (5)