मलाई सैंडविच(malai sandwich recipe in hindi)

Lovely Jain @lovsid2002
मलाई सैंडविच(malai sandwich recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
उबले हुए आलू को मैश कर लीजिए।
- 2
फिर उसमें सभी मसाले मिला दीजिए।
- 3
अब उसमें मलाई को डाल कर अच्छे से फेटिये, चम्मच से या हाथ से लेकिन इतना फेंटना है कि वह पेस्ट एकदम स्मूथ और गाढ़ा हो जाए।
- 4
अब उसमे राई को तड़का कर उसका तड़का लगा दीजिए।
- 5
ब्रेड पर थोड़ा सा बटर या घी हल्का-हल्का लगाइए और उस पर यह मिश्रण लगा दीजिए।
- 6
तवे को गर्म कर लीजिए फिर उस पर थोड़ा सा बटर या घी डालकर सैंडविच को रखकर दोनों साइड से बटर या घी लगाकर अच्छे से क्रिस्पी होने तक सेक लीजिए।
- 7
सेकने के बाद इन्हें बीच में से ट्रायंगल शेप में कट कर लीजिए।
- 8
लीजिए तैयार है आपके मलाई सैंडविच, प्लीज ट्राई कीजिएगा।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15250077



कमैंट्स