सूजी काकरा पीठा(SUJI KAKRA PEETHA RECIPE IN HINDI)

सूजी काकरा पीठा(SUJI KAKRA PEETHA RECIPE IN HINDI)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक फ्राइंग पैन/ कड़ाई को गैस चूल्हे पर चढ़ाकर गैस को चला दीजिए। अब फ्राइंग पैन में पानी लेकर एक उबाल आने दे ।
- 2
अब गैस की आंच धीमा रखते हुए, पानी में नमक, सौंफ और चीनी डालकर, हल्के हाथों से चीनी को पानी मैं घुलने तक चलाते रहिए।
- 3
अब इसमें धीरे धीरे करके सूजी को मिलाकर हल्के हाथों से चलाते रहिए। ध्यान रखिए जैसे की सूजी में गांठ ना पड़जाए।
- 4
अब गैस की आंच को धीमा करके सूजिको थोड़ी देर ढक्कर पकाए, जबतक सूजी फ्राइंग पैन ना छोड़ दें। ध्यान रहे हमें सूजी को एक दम सूखा नहीं बनना है।
- 5
अब ढक्कन हटाकर हाथों में थोड़ी सी सूजिको लेकर देख लें, अगर सूजी ज्यादा चिपक्का नहीं हैं तो गैस बंद करके सूजी को एक थाली में निकालकर ठंडा होने केलिए रख दे। अगर ज्यादा चिपक्का लग रहा है तो थोड़ी देर और सूजी को पकाएं।
- 6
अब जब सूजी पूरा ठंडा हो जाए तो उसमे थोड़ा सा रिफाइंड तेल मिलाकर अच्छे से गूंध ले। अब अपने हाथों में थोड़ा सा तेल लगाकर गूंधे हुए सूजी को थोड़ा थोड़ा करके ले और छोटे छोटे लड्डू के आकार का बनाएं और फिर उसे चपट्टा करके काकरा के आकार दे।
अब एक दूसरा थाली मैं रिफाइंड तेल लगाए और बनाई गई काकरा को उसपे रखे।
- 7
अब गैस चूल्हा चला कर, एक दूसरा फ्राइंग पैन/ कड़ाई चढ़ाए और उसे गरम होने दे। जब पैन गरम हो जाए उसमे रिफाइंड तेल डालकर गरम होने दे। अब गैस की आंच को थोड़ा धीमा कर दे और गरम तेल में एक एक करके काकरा डाले। काकरा को दोनो तरफसे सुन्हेरा रंग आने तक तले।
- 8
अब तयार होगया आपका सूजी काकरा, आप चाह्ये तो उसे गरम या ठंडा करके खा सकते है। और सूजी काकरा को बिना फ्रिज में रखे एक दिन और फ्रिज में दो दिन तक रखकर खा सकते है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- काजू गुलाब (kaju gulab recipe in Hindi)
- गुड़ नारियल बर्फी(GUD NARIYAN KI BARFI RECIPE IN HINDI)
- वेज़ मंचूरियन विथ फ्राइड राइस (veg manchurian with fried rice recipe in Hindi)
- खंभात का स्पेशल दाबड़ा (khambhat ka special dabda recipe in Hindi)
- वड़ा सांबर विथ चटनी (vada sambar with chutney recipe in Hindi)



कमैंट्स (11)