भुट्टे की पकौडी (bhutte ki pakodi reicpe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले भुट्टे को छीलकर कद्दूकस कर लेंगे।अगर बडे दाने निकले तो मिक्सर में पिसना है।
- 2
एक बाउल मे हम कद्दूकस किए हुए भुट्टे और बेसन लेंगे और मिक्स करेंगे।अब उसमे हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर,लाल मिर्च पाउडर,नमक,हींग,जीरा,अजवाइन,शक्कर डालकर मिला लें।अब बैटर बनकर तैयार हो गया है।बैटर गाडा होना चाहिए।
- 3
अब आप कढाई मे तेल ले और तेल गरम करे।अब आप बैटर मे गरम किया हुआ 2 चम्मच तेल डालकर मिक्स करे।
- 4
अब इस बैटर को लेकर अपने हाथो से उस तेल मे छोटी छोटी पकौडी डालेंगे।
- 5
पकौडी को दोनो तरफ से ब्राउन होने तक तल लेंगे।अब पकौडी को एक प्लेट मे निकाल ले।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15350451






कमैंट्स (2)