वृंदावन की रबड़ी रेसिपी (vrindavan ki rabri recipe in Hindi)

वृंदावन की रबड़ी रेसिपी (vrindavan ki rabri recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले 1 किलो दूध भारी तले की कढ़ाई में डालकर गैस पर चढ़ा दें। दूध को खौल आने दे। गैस की आंच को तेज रखें हर 2 मिनट में दूध को चलाते जाए। जब दूर आधा हो जाए तो गैस की मीडियम आंच कर दे। जब दूध में मलाई पड़ जाए तो मलाई को कंचली के सहायता से मलाई को किनारे से लगाते जाए।
- 2
जब दूध गाढ़ा होने लगे उसी समय 2:30 चम्मच चीनी डाल दे। चीनी के साथ दूध खौल जाने पर इलायची पाउडर डाल दे। फिर अच्छी तरह से पका लें। जब दूध लगे कि यह रबड़ी जैसा हो गया है तो गैस को बंद कर दें। 1 किलो दूध पर ढाई सौ ग्राम रबड़ी बनकर तैयार होती है।
- 3
ठंडा होने पर किसी कटोरी में रखें। वैसे तो रबड़ी में कोई मेवा नहीं पड़ती है। पर मैं पिस्ता से सजावट कर रही हूं। आपको मेरी रबड़ी रेसिपी कैसी लगी? कमेंट कर कर जरूर से बतलाइए गा।
- 4
मेरी रबड़ी रेसिपी बनकर तैयार है। मैंने यह रबड़ी वृंदावन रबड़ी स्टाइल में बनाई है जैसे वहां पर मटकी पर मिलती है मैंने इसको मटकी पर रख कर पर उसे परोस दिया है । इस रेसिपी को बनाकर जन्माष्टमी को लड्डू गोपाल का जरूर से भोग लगाइए गा ।राधे राधे।
- 5
आपको मेरी रेसिपी समझ में ना आए तो मेरे युटुब चैनल "मां अंबे रसोई" में जाकर देख सकते हैं ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़














कमैंट्स (2)