फ्राइड सोया चाप (fried soya chap recipe in Hindi)
#cwdm
सोया चाप वेजिटेरियंस के लिए बहुत ही अच्छा प्रोटीन सॉस है। आइए जानते है इसकी रेसिपी। आप भी बनाए और सबको खिलाए।
फ्राइड सोया चाप (fried soya chap recipe in Hindi)
#cwdm
सोया चाप वेजिटेरियंस के लिए बहुत ही अच्छा प्रोटीन सॉस है। आइए जानते है इसकी रेसिपी। आप भी बनाए और सबको खिलाए।
कुकिंग निर्देश
- 1
सोया चाप की स्टिक को ५ मिनट के लिए गरम पानी में डाले। सभी सोया चाप की स्टिक निकलकर उन्हें छोटे पीसेस में कट कर ले।
- 2
पैन में तेल गरम करे सोया चाप को फ्राई करने के लिए। तेल को गरम होने दे।
- 3
तेल गरम होने पर सोया चाप पीसेस को हल्का गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करे।
- 4
मैरीनेट करने के लिए एक बाउल में दही ले। उसमे चाट मसाला, नमक, कश्मीरी लाल मिर्च डाले। अब इस मिक्सचर में फ्राइड सोया चाप डाल कर मिक्स करके थोड़ी देर के लिए रख दे।
- 5
अब एक पैन में तेल ले। उसमे जीरा,हींग, तेज पत्ता, लौंग, बड़ी और छोटीइलायची डाले और फिर बारीक कटा प्याज़ हल्का गोल्डन ब्राउन होने तक भूने। अब इसमें बारीक कटा टमाटर एड कर दे।
- 6
इसके बाद इसमें मसाले डाले नमक कम डाले । हम मरिनेशन में भी नमक एड कर चुके है।
- 7
देगी मिर्च, हल्दी, डालकर मसाला तयार करले। अब इस प्याज़ टमाटर के मिक्सचर का पेस्ट बना लें मिक्सचर में ग्राइंड करले।
- 8
अब पैन में पेस्ट किया हुआ मिक्सचर डाले फिर मैरिनेटेड सोया चाप डाल दे। २ मिनट तक पकने दे। स्वादिष्ट सोया चाप तयार है। अब सोया चाप को रूमाली रोटी या नान के साथ परोसे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स