नारियल बेसन लड्डू(nariyal besan ke laddu recipe in hindi)

#DIWALI
त्यौहार बिना मिठाई के अधूरे हैं सभी त्यौहारों पर सब अपनी पसंद से कुछ-कुछ मिठाई बनाते हैं मेरे बच्चों को बेसन के लड्डू बहुत पसंद हैं मैंने सोचा कि आज कुछ अलग तरीके से बेसन के लड्डू बनाये जाएं सो मैंने आज नारियल बेसन लड्डू बनाये है बच्चों को भी बहुत टेस्टी लगे आप भी जरूर ट्राई करें सभी को बहुत पसंद आएंगे।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले पैन में थोड़ा सा घी डालकर सारे मेवे को लगातार चलाते हुए सिम फ्लेम पर क्रिस्पी होने तक फ्राई करें निकाल कर प्लेट में रखें अब उसी पैन में नारियल पाउडर, इलायची डालकर लगातार चलाते हुए १ मिनट तक भूनें और निकाल कर प्लेट में रखें।अब पैन में और घी डालकर बेसन, सूजी डालकर मीडियम फ्लेम पर लगातार चलाते हुए सुनहरा होने तक भूनें जब खुशबू आने लगें तो गैस बंद करें और नॉर्मल होने दें।
- 2
अब पैन में सारे मिश्रण को डालें थोड़ा सा नारियल पाउडर बचा कर अलग रखें। सारे मेवे को दरदरा पीस लें मेवे, मावा, शुगर पाउडर आदि सभी को डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें और लड्डू बनाये और नारियल पाउडर से कोटिंग करें।
- 3
चॉकलेट चिप से गार्निश करें और सर्विंग प्लेट में रखें लीजिए झट-पट से हमारी दीवाली की मिठाई बनकर तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (8)