हलवा पूरी चना (halwa poori chana recipe in Hindi)

#cwsj2 नवरात्र स्पेशल हलवा पूरी चना
हलवा पूरी चना (halwa poori chana recipe in Hindi)
#cwsj2 नवरात्र स्पेशल हलवा पूरी चना
कुकिंग निर्देश
- 1
हलवा बनाने के लिए एक कढ़ाई या एक पैन में घी डालें, घी पिघलने लगें तो उसमें सूजी डालें और इसे धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें।इसी समय दूरी तरफ एक पैन में जरूरत के मुताबिक पानी लें और उसमें चीनी डालकर धीमी आंच पर चाशनी तैयार करें।
- 2
जब सूजी हल्की ब्राउन हो जाए तो उसमें आधा कब गर्म दूध डालें आप इसमें चाशनी औरइलायची डालें और एक उबाल आने दें। इसके बाद आंच को धीमी करके 10 मिनट पकाएं
- 3
काजू किशमिश बादाम डालकर गार्निश करें और गर्म-गर्म सर्व करें।
- 4
टिप्स- हलवा बनाते वक्त लम्बे हैंडल वाला पैन इस्तेमाल करें क्योंकि जब आप सूजी में चाशनी डालेंगे तो उसमें काफी भाप बनती है और छिटें आपके हाथ पर आने से हाथ जल भी सकता है।
- 5
चना- चने को कुकर में दो गिलास पानी डाल कर दो से 3 सीट लगा दे उसके बाद एक कढ़ाई ले कढ़ाई में तेल डालें तेल गर्म हो जाए तो उसमें हरी कटी हुई मिर्च हींग जीरे का तड़का दें आधी कटोरी पानी ले उसमें हल्दी धनिया पाउडर जीरा पाउडर लाल मिर्च पाउडर कश्मीरी पाउडर चाट मसाला चना मसाला लेकर चम्मच से मिक्स कर ले उसके बाद उसको तड़के में डाल दें इससे आपको मसाला जलेगा नहीं और अच्छे से पक जाएगा
- 6
फिर आप मसाले को चलाते रहे मसाला आपका पक जाए तो उसमें उबले हुए चने डाल दें और और नमक डाल दे और चलाएं फिर थोड़ी देर चने को पकने दे 3 से 5 मिनट के अंदर आपका चना तैयार हो जाएगा फिर उसमें हरी धनिया डालकर सर्व करें
- 7
टिप्स- चने में हमेशा मसाला डालें तो उसे पानी में मिक्स करके डालें अगर आप बिना पानी में मिक्स किए हुए मसाले डालेंगे तो आपका मसाला जल जाएगा
- 8
पूरी एक कड़े कटोरे में या परात में दो कप आटा ले उसमें आधा चम्मच अजवाइन डालें आधा चम्मच लाल मिर्च आधा चम्मच हल्दी पाउडर आधा चम्मच नमक डालें और उसे दूध से साने फिर उसके बाद उसे पानी से डालकर आटा लगाएं
- 9
एक कढ़ाई में तलने के लिए तेल ले उसे गर्म करें तेल जितना गर्म होगा पूरियां उतनी अच्छी और फूली हुई निकलेंगे आटे की लोई से छोटे-छोटे पेड़े बना ले फिर उसे तेल या घी लगाकर बेले और गर्म तेल में तले आपकी पूरिया तैयार
- 10
टिप्स - तेल अगर ठंडा रहा तो आपकी पूरिया फूली हुई नहीं निकलेंगे पूरी का आटा हमेशा थोड़ा कड़ा होता है अगर आप उसे बहुत मुलायम लगाएंगे तो आप की पूरियां फूली हुई नहीं निकलेगी
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़







कमैंट्स (10)