खमण ढोकला (khaman dhokla recipe in Hindi)

#str
ढोकला गुजरात का एक प्रसिद्ध स्ट्रीट है जो स्वादिष्ट होने के साथ हैल्थी भी है|सुबह के ब्रेकफास्ट के लिए बहुत परफेक्ट है|
खमण ढोकला (khaman dhokla recipe in Hindi)
#str
ढोकला गुजरात का एक प्रसिद्ध स्ट्रीट है जो स्वादिष्ट होने के साथ हैल्थी भी है|सुबह के ब्रेकफास्ट के लिए बहुत परफेक्ट है|
कुकिंग निर्देश
- 1
सूजी, दही और बेसन मिलाकर एक गाढा बैटर वनाये| 1कप पानी मिलाये|बैटर में गुठली नहीं रहनी चाहिए|हल्दी पाउडर और नमक डाले|15मिनट ढक कर रखे|
- 2
अब कद्दूकस किया अदरक डाल कर मिला ले|ढोकला प्लेट को ग्रीस करे|ईनोका पैकेट बैटर में डाल कर अच्छी तरह मिलाये और सारा बैटर ग्रीस की हुई ढोकला प्लेट में डाले| ढोकला बनाने वाले बरतन में एक गिलास पानी भरकर प्लेट को बर्तन में रखेऔर 15मिनट मीडियम गैस पर स्टीम होने दे|चाकू ढोकले में डालकर चेक करें यदि चाकू साफ निकल आता है तो ढोकला बन गया है|गैस को बंद करेंऔर ढोकला प्लेट को बाहर निकाल कर ठंडा होने दे|
- 3
छोंक बनाने के लिए एक छोटे पैन में 1टेबल स्पून ऑयल डाले|राई डाले|करी पत्ते और बीज निकली हुई हरी मिर्च डाले, थोड़ा सा फ्राई होने दे अब 1/2कप पानी डाले|चीनी डाले एक उबला आने दे और 1/2टीस्पून लाल मिर्च पाउडर डाले, 1टीस्पून नींबूका रस डाले|छोंक तैयार है|छोंक थोड़ा ठंडा होने दे|
- 4
ढोकला ठंडा हो गया है|किसी प्लेट में पलट दे|चौकोर टुकड़ों में काट ले और ऊपर से छोंक डाले|महीन कटे हरे धनिया और नारियल के बुरादेऔर अनार के दानों से गार्निश करके टोमेटो सॉस या हरे धनिये की चटनी से सर्व करें|
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़















कमैंट्स (20)