वेज मोमोज (veg momos recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक परात में मैदा, 1 टी स्पून तेल और नमक डालें । सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिला ले और जरूरत के अनुसार पानी डालकर नरम आटा गूथ लें । आटे को ढककर 20 से 25 मिनट के लिए सेट होने दें ।
- 2
सभी सब्जियों को सामग्री की सूची में बताया गया है उसके अनुसार काट ले।
- 3
एक कड़ाई में मध्यम आंच पर एक टेबलस्पून तेल गर्म करें उसमें बारीक कटा हुआ अदरक और लहसुन डालें और 30 सेकेंड के लिए भून लें। उसमें बारीक कटा हुआ प्याज़ डालें और 1 मिनट के लिए भून लें।
- 4
सभी कटी हुई सब्जियां और नमक डालें । अच्छी तरह से मिला ले और 4 से 5 मिनट के लिए भूने ।चिली सॉस, काली मिर्च पाउडर, सोया सॉस डालें ।
- 5
अच्छी तरह से मिला ले और 1 मिनट के लिए भून लें। गैस बंद कर दें । मोमोज़ के लिए भराई तैयार हैं।
- 6
आटे को 1 मिनट के लिए फिर से गूथ लें । अब इनकी छोटी-छोटी लोईया बनाकर बेल ले और इसमें 1 टेबलस्पून भराई का मसाला रखें । एक तरफ से किनारे को ऊंचा करें और मोड़ना शुरू करें। और पोटली के जैसा आकार दे दें । और इसी तरह सारे मोमोज़ तैयार करें।
- 7
एक छोटी प्लेट में तेल लगा दे, प्लेट में मोमोज़ रखे और अब इन मोमोज़ को 10 मिनट के लिए स्टीम में अच्छे से पका लें।
- 8
गर्म - गर्म मोमोज़ को सॉस के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (3)