आलू गाजर (aloo gajar recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले गाजर,आलू को छील कर काट लें।प्याज और लहसुन को भी बारीक काट लें टमाटर और हरी मिर्च को भी छोटे पीस में काट लें।
- 2
अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और फिर उसमें जीरा हींग डालकर प्याज़ और लहसुन को सुनहरा होने तक भूनें ।
- 3
अब इसमें गाजर डालकर अच्छी तरह मिलाएं और फिर उसमें आलू और मटर को भी डाल दें और अच्छे से मिक्स करें।अब सब्जी में सारे मसाले भी डाल दें। गरम मसाला बाद में डालें।
- 4
अब सब्जी को अच्छे से चलाएं और नमक भी डाल दें साथ ही हाफ गिलास पानी भी डाल दें।अब कड़ाही को ढक दें और गैस मीडियम कर दें ।
- 5
जब आलू कुछ गल जाएं तब उसमें टमाटर डालकर ढक दें और उन्हें गल जाने तक पकाएं ।अब लास्ट में गरम मसाला भी डाल दें और सब्जी को पानी सूखने तक पकाएं और फिर उसमें हरा धनिया भी डाल दें।
- 6
आपकी स्वादिष्ट गाजर आलू की सब्जी तैयार है इसे आप रोटी पूरी पराठा दाल चावल किसी के साथ भी सर्व कर सकते हैं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (2)