बीन्स आलू (beans aloo recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
आलू को छीलकर धो लें फिर उसके छोटे-छोटे पीस कर ले कढ़ाई में तेल चढ़ाएं तेल गर्म हो जाए
- 2
तो उसमें कटी हुई आलू फ्राई करने को डालें जब तक आलू फ्राई हो रहा है तब तक आप टमाटर के पीस काट ले
- 3
आलू को पलट के फ्राई कर ले जब ये गुलाबी रंग की हो जाए तो उसको एक प्लेट में निकाल ले अगर आलू बचे हैं उसको भी इसी विधि से फ्राई कर ले तब तक बींस काटले
- 4
एक प्लेट में लहसुन हरी मिर्च काट ले आलू फ्राई होने पर यदि तेल ज्यादा है तो निकाल ले नहीं तो उसी में लहसुन हरी मिर्च व जीरा तड़काए
- 5
अब इस तेल में धनिया मिर्ची हल्दी डालकर भूनें आचॅ धीमी रखनी है वरना मसाला जल जाएगा फिर उसमें कटे हुए बींस डालें अब उसको अच्छे से मिक्स कर के ढक के पकने दें
- 6
5 मिनट बाद चेक करें अगर बीसॅ गल गई है तो उसमें फ्राई आलू डाल दें आलू को मिक्स करें और फिर इसे 2 मिनट के लिए ढक दें जिससे आलू में मसाला मिक्स हो जाए
- 7
अब कटे हुए टमाटर डालें और सभी सब्जियों को मिक्स करके 2 मिनट के लिए नमक डालकर ढक दें 2 मिनट बाद खोले और इसमें अमचूर व गरम मसाला डालें और इसको चला कर गरमा गरम चपाती व पराठे के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स