ब्रेड पिज़्ज़ा (bread pizza recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक कढ़ाही में 2 चम्मच मक्खन गरम करें। अब प्याज, पनीर, शिमला मिर्च, और स्वीट कॉर्न को इसमें डालें और 2 मिनट तक भूनें। अब इन्हें अलग प्लेट में रखें।
- 2
अब ब्रेड के कोने काट लें और ब्रेड पर पहले मक्खन लगाएं, फिर पिज़्ज़ा सॉस लगाएं।
- 3
अब इस पर एक-एक करके सभी सामग्रियों प्याज, पनीर, शिमला मिर्च, टमाटर और स्वीट कॉर्न को रखें। अब इस पर किसा मोज़रेला चीज़ फैला दें।
- 4
अब बेकिंग ट्रे में ब्रेड पिज़्ज़ा रखें और प्री-हीट ओवन में 200°C पर 5-8 मिनट के लिए चीज़ के पिघलने तक बेक करें। अब पिज़्ज़ा पर अॉरिगेनो और काली मिर्च छिड़कें। इसी तरह सभी ब्रेड पिज़्ज़ा बना लें। स्वादिष्ट ब्रेड पिज़्ज़ा तैयार है
- 5
अगर ओवन ना हो, तो गैस जलाकर तवा रखें और 1 चम्मच मक्खन डालें। अब इस पर पिज़्ज़ा बनाने के लिए तैयार ब्रेड रखें। ध्यान रखें, कि ब्रेड की सामग्रियों वाली सतह ऊपर हो।
- 6
अब इस पिज़्ज़ा ब्रेड को ढंककर 8-10 मिनट तक मध्यम आँच पर चीज़ के पिघलने तक सेंक लें। तवे पर बना हुआ स्वादिष्ट ब्रेड पिज़्ज़ा तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स