दाल मखनी (dal makhani recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
दाल में पानी, एक बड़ा चम्मच नमक और अदरक डालकर उबलने के लिए रख दें, जब तक वह मुलायम न हो जाए।
- 2
भारी तले के पैन में मक्खन गर्म करें और उसमें काली मिर्च, दालचीनी, तेज पत्ता जीरा, कसूरी मेथी डालें। जब वह चटक जाए, प्याज, अदरक लहसुन पेस्ट डालकर तेज़ आंच पर फ्राई कर लें, जब सुनहरे हो जाए तब टमाटो प्यूरी डाले और फ्राई करे जब तक तेल अलग ना हो जाए
- 3
नमक, लाल मिर्च और जीरा पाउडर, हल्दी डालकर १-२ मिनिट के लिए फ्राई कर लें, अब इसमें उबली हुई दाल डाल दें और अच्छे से मिलाएं। ध्यान रहे कि दाल न ज़्यादा गाढ़ी हो और न ही ज़्यादा पतली।अगर जरूरत लगे तो थोड़ा-सा पानी और गरम मसाला डाल के ढक के हल्की आंच पर रख दें।
- 4
ऊपर से क्रीम और धनियां पत्ती गार्निश करें,
- 5
दाल मखनी को आप चाहे तो तंदूरी रोटी या फिर चावल, नान के साथ सर्व करें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15788193




कमैंट्स