मेथी का पराठा(methi paratha recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मेथी को साफ करके धो लें और 5 मिनिट के लिए उबाल लें और छान लें। एक बड़ी थाली या परात में आटा, बेसन लेकर सारे मसाले डालें।
- 2
अब इसमें नमक, तेल और उबली हुई मेथी डालकर मिलाएं और थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए सेमी सॉफ्ट आटा गूंथ लें और 10-15 मिनिट के लिए ढक कर रखें।
- 3
अब हाथों को चिकना करके आटे को मसाला कर चिकना करें और 7-8 लोइयां बना लें। तवा को गरम होने रखें।
- 4
अब एक लोई लेकर इसे थोड़ा बेलें और घी की परत लगाकर बंद करके लोई बनाएं और पराठा बेलें। गरम तवे पर डालकर 2 मिनिट सिकने दें और पलट दें।
- 5
अब घी लगाकर दोनों साइड से हल्का गुलाबी होने तक शेक लें। गरम गरम मेथी के पराठों को चटनी, दही और अचार के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15788353




कमैंट्स