नूडल्स (noodles recipe in Hindi)
नूडल्स (noodles recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम एक भगोने में पानी गर्म करेगें जब पानी अच्छी तरह उबल जाएगा तब उसमें हम नूडल्स डाल देंगे और 10 मिनट बाद उसे गैस पर से उतार देंगे।
- 2
अब एक चलनी लेंगे जिसमें हम नूडल्स डाल कर छोड़ देंगे ताकि उसका सारा पानी अच्छी तरह निकल जाए।
- 3
अब एक कढ़ाई लेंगे उसमें तेल डालेंगे, जब तेरी अच्छी तरह गर्म हो जाए तब उसके अंदर हम प्याज़ डालकर 2 मिनट के लिए भूनेंगे।
- 4
जब प्याज़ अच्छी तरह भून जाए तब उसमें हम मिर्ची और पत्ता गोभी डालेंगे जो कि हमने काट कर रखी थी।
- 5
जब वह तीनों चीजें अच्छी तरह भून जाए तब उसमें हम नूडल्स डालेंगे और उन सब को अच्छी तरह मिक्स करेंगे।
- 6
अब हम इसमें सोया सॉस, चिली सॉस, सिरका और टोमेटो सॉस डालकर अच्छी तरह मिक्स करेंगे जब सारी चीजें मिक्स हो जाए तब उसके अंदर नमक और लाल मिर्च डालकर 5 मिनट भूनेंगे और फिर उसे गैस से उतार देंगे।
- 7
अब हम उसे एक प्लेट में निकालेंगे और उसके ऊपर घिसी हुई चीज़ डालेंगे और फिर उसे सर्व करेंगे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स