बथुए की पकोड़ी (bathuye ki pakodi recipe in Hindi)

Gauri Mukesh Awasthi @cook_24080542
बथुए की पकोड़ी (bathuye ki pakodi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले बेसन को छानकर किसी बड़े बाउल में निकाल लीजिए,अब इसमें कटा हुआ बथुआ धो कर मिला दीजिए ।
- 2
अब इसमें सारे सूखे मसाले डालकर थोड़ा थोड़ा पानी डालकर मिक्स कर लीजिए ।
- 3
अब इस को कम से कम पांच मिनट तक फेंटिए ताकि पकोड़ी फूली हुई और क्रिस्पी बने।
- 4
अब कढ़ाही में तेल डालकर अच्छे से गर्म होने दीजिए फिर इसमें पकोड़ी डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई कर लीजिए।
- 5
सारी पकोड़ी इसी तरह बना लीजिए ।अब इन को किसी टिशू पेपर पर निकाल कर रख लीजिए ताकि उसका एक्स्ट्रा ऑयल टिशू पेपर सोख ले।
- 6
अब इन पकोड़ी को किसी सर्विंग प्लेट में रख कर ऊपर से चाट मसाला डालकर मयूनिस और शेजवान के साथ सर्व कीजिए गर्मागर्म।।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15803786












कमैंट्स