रेस्टॉरेंट जैसी पाव भाजी (restaurant jaisi pav bhaji recipe in Hindi)

मेने ये रेसिपी मेरी सिस्टर से बनाना सीखी है #ckd
रेस्टॉरेंट जैसी पाव भाजी (restaurant jaisi pav bhaji recipe in Hindi)
मेने ये रेसिपी मेरी सिस्टर से बनाना सीखी है #ckd
कुकिंग निर्देश
- 1
कूकर लीजिए 2 चमच तेल डालिए, जीरा डाल दीजिए, थोड़ा पाव भाजी मसाला एड करिए, 3 टमाटर डाल दीजिए.. टमाटर डालने के बाद सब्जियां एड कर दीजिए
- 2
मेने आलू, बीट, मटर और गाजर लिए है सब्जियां डालने के बाद स्वादानुसार नमक डाल दीजिए सबको मिक्स कर दीजिए
- 3
अब आधा लीटर पानी डालकर कुकर को 2 सिटी लगवा दीजिए
- 4
अब एक कड़ाई लीजिए, थोड़ा तेल डालिए, बटर डाल दीजिए, प्याज एड करिए थोड़ा गुलाबी हो जाए फिर शिमला मिर्च डाल दीजिए, नमक डालिए, पाव भाजी मसाला डालिए, कश्मीरी लाल मिर्च एड करिए, कसूरी मेथी, हरी मिर्च, हरा दानिया, और लहसुन अदरक का पेस्ट डाल दीजिए.
- 5
अब सब मसालों को अच्छी तरह भूनिए.. 2 मिनट्स के बाद आधा गिलास पानी डाल दीजिए, 5 मिनिट्स चलाने के बाद, कूकर में सिटी लगी हुई सब्जियां डाल दीजिए.
- 6
अब सब्जियों को थोड़ी देर तक उबलने दीजिए,जिसे सब्जी अच्छी तरह मिक्स हो जाएगी.. आप चमच या पोटैटो मेशर से b सब्जी को अच्छी तरह मैश कर सकते,
- 7
अब सब्जी में थोड़ा पानी डालकर उसमे उबाल आने दीजिए, आपके हिसाब से सब्जी को थिक या गाड़ा कर सकते है.. आपकी रेस्टोरेंट स्टाइल पाव भाजी बनके तयार है
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स