छोले चावल (chole chawal recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक कटोरी सफेद चना धोकर रात भर भिगो दें सुबह उसका पानी बदल के उसको उबाल ले चार पांच विसील आने पर गैस बंद कर दे प्रेशर निकलने पर चने अलग बर्तन में निकाल ले तीन या चार प्याज़ छील के काट ले उसको मिक्सी में पीस लें 4 टमाटर लेकर उसमें हरी मिर्च मिलाकर अलग पीस ले
- 2
अब कुकर में तेल चढ़ाएं उसमें हींग जीरा काली मिर्च साबुत लौंग दालचीनी करी पत्ता डालकर तड़काय इसके बाद इस में प्याज़ डालकर भूनें प्याज़ भुनने के बाद उसमें लहसुन अदरक का पेस्ट डालें और उसे भूने फिर उसमें भूनते भूनते कलर चेंज हो जाएगा तब गैस स्लो कर दें
- 3
फिर इसमें धनिया मिर्ची मसाला डालें और फिर उसे भूनले उसके बाद इसमें टमाटर प्यूरी डालें उसको भी साथ-साथ भूनते जाए अब मसाला तेल छोड़ देगा मसाले के तेल छोड़ने के बाद उसमें उबले चने डाल दें फिर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें अब इसमें अंदाज से आवश्यकतानुसार नमक डालें
उसके बाद इसमें डेढ़ गिलास चाय का पानी डालें और ऊपर से छोले मसाला डालें फिर कुकर बंद करके 3-4 विसील लगाएं अब बड़ी ही प्यारी खुशबू आने लगी है आप उसके बाद गैस बंद कर दें प्रेशर निकलने के बाद उसे धनिया पत्ती डालकर चावल के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स