गाजर मटर की सब्जी (gajar matar ki sabzi recipe in Hindi)

Nidhi Tej Jindal @nidhijindal
सर्दियों के मौसम में मजेदार और मेरी मनपसंद सब्जी।
#rg1
गाजर मटर की सब्जी (gajar matar ki sabzi recipe in Hindi)
सर्दियों के मौसम में मजेदार और मेरी मनपसंद सब्जी।
#rg1
कुकिंग निर्देश
- 1
गाजर और मटर को छील कर धो ले।
- 2
प्याज को बारीक काट लें।
- 3
टमाटर और हरी मिर्च को मिक्सिं में पीस ले।
- 4
एक कढ़ाई में आधी 4 चमच सरसों का तेल डाले और अच्छी तरह गर्म करे। गर्म होने के बाद उस में आधा चमच जीरा डाले।
- 5
अब इसमें बारीक कटा प्याज़ डाले और अच्छी तरह भून ले। प्याज लाल होने पर उसमें टमाटर और हरी मिर्च वाला पेस्ट डाले।
- 6
जब मसाला तेल छोड़ने लग जाये उस में मसाले (हल्दी, नमक,लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर) डाले।
- 7
अब इसमें काटे हुए गाजर मटर डाले और अच्छी तरह मिला लें।
- 8
अब आंच को धीमा करके सब्जी को 20 मिनट के लिए ढक दे ।
- 9
20 मिनट के बाद आपकी गरमा गर्म सब्जी बनकर तैयार है। सब्जी के ऊपर हरा धनिया काट कर डाले।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15846286

















कमैंट्स (4)