पालक पनीर

#June#W1
दोस्तों,
पालक और पनीर दोनों ही सेहत के लिये फायदेमंद है।इसलिए आज हम बना रहें हैं घर पर ही रेस्टोरेंट से भी स्वादिष्ट पालक पनीर।घर का बना पालक पनीर बच्चे-बड़े सभी चटकारे लेकर खाएंगे।तो आइये,बनाते हैं इसे-

कुकिंग निर्देश
- 1
सब कुछ तैयार रखें।पनीर को तेल में गोल्डन होने तक तलकर निकाल लें।
- 2
पालक धोकर कुकर में हल्का नमक देकर 2 सिटी आने तक उबालें।ठंडा होने पर मिक्सर में पीस लें।
- 3
कढ़ाई में तेल गर्म कर जीरा,तेजपत्ता डालें फिर हरी मिर्च और प्याज और मटर डालकर सुनहरा होने तक भूने।फिर टमाटर डालें और नमक हल्दी लहसुन पेस्ट और घिसा अदरक डालकर टमाटर गलने तक पकाएं अब सभी मसाले डालें और तेल छूटने तक भूने।
- 4
मसाले जब भून जाये तब पालक प्यूरी डालकर मीडियम फ्लेम पर 15 मिनट तक पकाएं।आधा कप पानी डालें और 2 मिनट और उबालें।
- 5
तला पनीर डालें और मिलाएं।
- 6
5 मिनट मीडियम से कम फ्लेम पर पकाएं,गर्म मसाला,हरा धनिया और क्रीम डालकर मिलाएं।गैस बंद कर दें।
- 7
स्वादिष्ट पालक पनीर को क्रीम से सजाकर सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स