छोले पनीर (chole paneer recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
दो कप पानी में काबुली चने रातभर भिगोकर रखें. या फिर 7-8 घंटों तक भिगोएं.
- अगले दिन भिगोए हुए छोले को प्रेशर कूकर में दोगुना पानी डालकर 10 मिनट तक उबाल लें.
- पनीर को छोटे टुकड़ो में कट लें. - 2
अब एक कड़ाही में 3 बड़े-चम्मच तेल गरम करें और इसमें तेज पत्ता, लौंग, दालचीनी और चक्रफूल डालकर सुनहरा होने तक भून लें.
- फिर इसमें बारीक कटी लहसुन, हरी मिर्च और अदरक डालें. अदरक को चलाते हुए पकाएं.
- अब इसमें कद्दूकस किया हुआ प्याज़ डालकर 5 मिनट तक पकाएं.
- फिर इसमें टमाटर की प्यूरी डालें और तेल छूटने तक पकाएं - 3
अब इसमें उबले हुए छोले डालें और ढककर सब्जी को धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकने दें.
- इसके बाद इसमें पनीर डालें और 4 मिनट तक पकाएं. फिर धनियापत्ती डालकर गैस बंद कर दें.
- छोले पनीर की सब्जी तैयार है.
- छोले पनीर को स्वादिष्ट चावल या भटूरे के साथ परोसे - 4
छोले पनीर की ग्रेवी में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर, छोले मसाला पाउडर और नमक डालकर मिलाएं.
- मसाले डालकर ग्रेवी को 5 मिनट तक पकाएं. इसके बाद आधा कप पानी डालकर मिला लें. (आप अपने हिसाब से ग्रेवी में पानी की मात्रा बढ़ा सकते हैं.)
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स