सूजी मसाला अप्पे (suji masala appe recipe in Hindi)

आज हम बनाने वाले है सूजी के स्वादिष्ट अप्पे. यह बहुत ही स्वादिष्ट लगते है.और हेल्दी भी|
आज मैने बनाया है,सूजी कि मसालेदार हेल्दी सूजी अप्पे,जब कभी आप जल्दी मे हो और आप को कुछ समझ न आऐ तो छटपट ये बना ले , और परिवार और बच्चो के साथ मिलकर enjoy करे| मेरी छटपट बनने वाली सूजी के स्वादिष्ट अप्पे| #rg2

कुकिंग निर्देश
- 1
एक बरतन में सूजी और दही को मिला लीजिए,इसमें थोड़ा पानी डाल कर सूजी का घोल बना लीजिए.घोल को ज्यादा गाढ़ा या ज्यादा पतला नहीं रखना है,
- 2
,,सूजी का घोल बनने पर इसे 10
मिनट ढक कर रख दीजिए ताकि सूजी फूल जाऐ,10मिनट बाद सूजी फूल गई होगी. अगर यह घोल थोड़ा गाढ़ा लग रहा है तो इसमें थोड़ा पानी और डाल कर मिला लीजिए.| - 3
अब इसमें काटे प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, नमक, जीरा, हरा धनिया डाल कर मिला लीजिए
- 4
अप्पे के साचे में थोड़ा सा तेल डाल कर इसे गैस पर गर्म होने रखिए,तेल गर्म हो जाए तो साचे के हर खाने में राई डालिए.राई के तड़कने पर उसमे एक एक कर के सूजी का घोल डालते जाऐ.
- 5
,,गैस की आंच माध्यम से कम रखिए.इन्हें 1 से 2 मिनट तक पकने दीजिए.2 मिनट बाद ढक्कन हटाइए और सभी अप्पे को चेक कीजिए|
- 6
,,अगर अप्पे की निचली परत हल्की ब्राउन हो गई है तो सारे अप्पे को चम्मच की सहायता से पलट दीजिए और इन्हे ढक कर फिर से 2 मिनिट पकने दीजिए.2 मिनिट बाद देखने पर अप्पे दूसरी तरफ से भी हल्के ब्राउन होने लगे है.अप्पे सिक कर तैयार है.एक प्लेट मे निकाल लीजिए|
ऊपर से चाट मसाला डाले अप्पे बनकर तैयार है. अप्पे को हरे धनिए या टमाटर कि चटनी,टोमाटोसॉस के साथ सर्व कीजिए. न्हें आप सांबर के साथ भी खा सकती हैं
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स
Plz check my profile and follow if you like