चिकन चंगेज़ी (chicken changezi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
पहले चिकन को अच्छी तरह से साफ करके धो लें।
- 2
फिर चिकन धुल जाने के बाद उसको मैरीनेट करें । मैरीनेट करने के लिए उसमें आधा कप दही, ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर, ½ चम्मच काली मिर्च पाउडर, और 1 चम्मच लहसुन अदरक पेस्ट, 1 चम्मच नमक डालकर सबको अच्छे से मिक्स करके आधे घंटे के लिए छोड़ दें।
- 3
फिर एक पैन लें और उसमें दो कप तेल डालें और तेल गर्म हो जाने के बाद उसमें तेजपत्ता और खड़ी लाल मिर्च डालकर हल्का सा फ्राई करें। फ्राई हो जाने के बाद उसमें बारीक कटा हुआ प्याज़ डालकर अच्छे से ब्राउन होने तक भून लें। प्याज़ भून जाने के बाद उसमें लहसुन अदरक का पेस्ट डालें और अच्छे से 2 मिनट तक पकाएं।
- 4
फिर सारे पाउडर मसाले ऐड करे और उनको भी अच्छे से पका कर भून लें। मसाले भुन जाने के बाद । उसमे हल्का सा पानी डाले । फिर 2 मिनट बाद उसमें चिकन डाले और अच्छे से 10 तक भूनकर पकाएं।
- 5
फिर चिकन भून जानें के बाद उसमे आधा गिलास पानी डालें और अच्छे से मिक्स करके 10 मिनट के लिए आधा ढक्कन ढक कर छोड़ दें। फिर तेल उप्पर आ जाने के बाद आपका चिकन चंगेज़ी त्ययार है । अब इसको गरमा गरम चपाती या नान के साथ सर्व करें।।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़







कमैंट्स