कुकिंग निर्देश
- 1
200 ग्राम उड़द धुली दाल
100 ग्राम मूंग दाल
3 हरी मिर्च
3-4 करी पत्ता
1 टुकड़ा अदरक कद्दूकस किया हुआ
2 टी स्पून तेल
नमक स्वादानुसार - 2
सांबर वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले एक दिन पहले रात को उड़द दाल और मूंग दाल को साफ पानी में भिगो कर रख दे। अब अगले दिन दालों को साफ पानी से धो लें और पीस कर एक पेस्ट तैयार कर ले। ध्यान रखे की पीसते समय पानी की मात्रा अधिक ना हो। अब दाल के पेस्ट को अच्छी तरह से फेट ले और उसमे नमक, अदरक, हरी मिर्च सभी डालकर अच्छी तरह से मिक्स करे और उसे फेटे। ध्यान रखे जितना अच्छे से आप इस पेस्ट को फेटेंगे उतने ही स्वादिष्ट और मुलायम आपके वड़े बनेंगे।
- 3
अब पेस्ट को अपने हाथ में ले उसे हथेली की मदद से गोल करे अब उसमे उंगली से एक छेद कर दे। सभी वड़े इसी तरह से तैयार करते रहे। एक कढ़ाई ले उसमे तेल डालकर गैस पर गरम होने के लिए रख दे। अब 2-3 वड़े एक साथ कढ़ाई में डाले और उन्हें तले। जब एक तरफ से वडो का रंग भूरा हो जाए तभी दूसरी तरफ से तले। सभी वडो को इसी तरह से तल ले और फिर एक प्लेट में निकाल ले आपके स्वादिष्ट और लाजवाब वड़े तैयार है इन्हे सांबर और चटनी के साथ परोसे।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स