प्लेन लच्छा पराठें (plain lachha paratha recipe in Hindi)

#ws2
सुबह के नाश्ते में भारतीयों की पहली पसंद है पराठें।आज मैंने नाश्ते में प्लेन लच्छा पराठें बनाए थे। लच्छा पराठा आसानी से तैयार होने वाला एक लोकप्रिय पराठा है।इसे आप अलग अलग तरह के आटे को मिक्स करके बना सकते हैं या गेहूं के आटे और मैदा के काॅम्बिनेशन के साथ। मैंने इसे सिर्फ गेहूं के आटे के साथ रोटी के डो से बनाया है।बहुत ही कम सामग्री के साथ आसानी से बनने वाले इन पराठों को आप नाश्ते के अलावा लंच या डिनर में भी किसी पसंदीदा सब्जी या दही के साथ सर्व कर सकते हैं।तो चलिए देखते हैं कि मैंने इसे कैसे बनाया है।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आटे में नमक डालकर पानी की मदद से रोटी के डो की तरह नरम डो तैयार कर लें। इसे ढाँककर 10-15 मिनट के लिए रेस्ट करने दें।अब डो को हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाकर मलते हुये चिकना करके उसकी मध्यम आकार के अमरूद के बराबर लोई बना लें। लोई को सूखे आटे में लपेट कर जितना हो सकता है उतना पतला बेलें। बेले हुये परांठे पर सिम्पल पराठें से थोड़ा ज्यादा घी या तेल लगायें और 1टी स्पून सूखा आटा छिड़कें।अब इसे उंगलियों की मदद से फोल्ड करके प्लीट्स बनाना शुरू करें (फेन फोल्ड करें) ।
- 2
प्लीटेड आटे को जितना हो सके स्ट्रेच करें,फिर जलेबी या स्विस रोल की तरह रोल कर लें और खुले सिरे को बीच में नीचे की तरफ कसकर सील कर दें। अब इस रोल को पलटकर सूखा आटा लगाकर हल्का सा मोटा बेल लें।
- 3
अब गरम तवे पर इसे सिकने के लिए रखें। एक मिनट बाद पलट दें और दूसरी तरफ से पकाएं । मध्यम से तेज आंच पर घी/तेल लगाकर इसे दोनों तरफ से सुनहरे चकते आने तक हल्के से दबाकर शेक लें। इसी तरह बाकी पराठें बना लें।
- 4
प्लेन लच्छा पराठें तैयार हैं।
- 5
गरमागरम पराठों को सुबह के नाश्ते में दही के साथ सर्व करें।
- 6
पराठें को फेन फोल्ड करने के पहले इस पर चाट मसाला छिड़कें तो इसका स्वाद और बढ़ जाएगा।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (4)