आलू मेथी की सब्जी (Aloo methi ki sabzi recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
आलू को छील कर धोकर काट ले।लहसुन को छिल कर काट लें।तेल गरम करे।जीरा ओर लहसुन,हरी मिर्ची डाले।आलू डालकर चलाएं।
मेथी को धोकर काट ले - 2
अब आलू के ऊपर मेथी को डाल दें और खुला 5 मिनट तक पकाएं इससे इसका कड़वापन भाप में उड़ जाएगा
- 3
जब थोड़ा पानी कम हो जाए तब इस को ढक कर आलू गलने तक पकाएं तभी इसमें नमक डाल दें
- 4
जब आलू पक जाए जब इसमें लाल मिर्च पाउडर डालकर 5 मिनट तक भून लें
- 5
आपकी मेथी आलू की सब्जी तैयार है गरमा गरम पराठे के साथ परोसें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15992591




कमैंट्स (2)