कुकिंग निर्देश
- 1
एक बाउल में मैदा और 2-3 चम्मच घी डालें और अच्छे से मिला लें ।
- 2
और इस मिश्रण को पानी की सहायता से मुलायम गुंध लें और इसे 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें ।
- 3
एक दूसरे बाउल में मावा, पीसी हुई चीनी, इलायची पाउडर, और 1-2 चम्मच कटे हुए मेवे सजाने के लिए रख लें और बाकी सारे मेवे डालकर अच्छे से मिला लें।
- 4
किसी बर्तन में चीनी और पानी को डालकर आँच पर चढाए और अब इसमें केसर के धागे और इलायची पाउडर डालकर मिला लें और एक तार की चाशनी तैयार कर लें ।
- 5
गुंधे हुए आटे को मिलाए और इसकी लोईयाँ तैयार कर लें और अब इसमें एक-एक चम्मच मावा वाला मिश्रण भरें और हाथों की सहायता से दबा-दबा कर फैला लें ।
- 6
एक कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें इन कचौरीयों को डालकर धीमी आँच दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तलें और इसे निकाल लें ।
- 7
इस तले हुए कचौड़ी को 3-4 मिनट तक चाशनी में डुबो दें फिर इसे निकाल कर कटे हुए मेवे से सजाए।
- 8
मावा कचौड़ी बनकर तैयार है इसे ठंडी या गरम परोसें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स