ढोकला (dhokla recipe in Hindi)

इस बार अपनों का दिल खुश करें बेसन के सॉफ्ट ढोकला से और इसे घर पर आसानी से बनाएं. यह इतना स्वादिष्ट बनेगा कि इसका स्वाद जल्दी भूल नहीं पाएंगे.आप इसे घर पर भी बना सकते हैं, तो इस बार अगर आप अपनों के लिए कुछ अलग बनाना चाहते हैं तो ढोकला जरूर बनाएं.
#mereliye
#womensday2022
#cookpadindia
#cookpadhindi
#recipechallenge
ढोकला (dhokla recipe in Hindi)
इस बार अपनों का दिल खुश करें बेसन के सॉफ्ट ढोकला से और इसे घर पर आसानी से बनाएं. यह इतना स्वादिष्ट बनेगा कि इसका स्वाद जल्दी भूल नहीं पाएंगे.आप इसे घर पर भी बना सकते हैं, तो इस बार अगर आप अपनों के लिए कुछ अलग बनाना चाहते हैं तो ढोकला जरूर बनाएं.
#mereliye
#womensday2022
#cookpadindia
#cookpadhindi
#recipechallenge
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले गहरे बर्तन में बेसन को छान लें और इसमें थोड़ा पानी डालकर इसका गाड़ा घोल तैयार कर लें. अब इसमें हल्दी पाउडर डाल कर मिला लें. इसके बाद बेसन के घोल को कुछ देर के लिए ढककर रख दें, ताकि इतने समय में बेसन सेट हो जाए. अब एक बर्तन में दो गिलास पानी डाल कर आंच पर गरम होने को रख दें. साथ ही इस बर्तन में एक ढोकला स्टैंड भी रख दें. इस पर बेसन का घोल भर कर थाली रखी जाएगी. इस थाली को थोड़ा तेल लगाकर चिकना कर लें.
- 2
इसके बाद बेसन के तैयार घोल में नींबूका रस, नमक के अलावा हरी मिर्च, अदरक पीस कर इसमें डाल कर मिला लें. फिर इसमें ईनो नमक डाल कर कुछ देर चमचे से चलाएं.मिश्रण में उबाल आने पर इसे पहले से बर्तन में रखी थाली में डाल लें. इसके बाद इस बर्तन को ढक कर मद्धम आंच पर पकाएं. आपका ढोकला तैयार हो चुका है या नहीं यह देखने के लिएइसमें चाकू की नोक डाल कर देखें. अगर यह चाकू से नहीं चिपकता, तो समझ लीजिए आपका ढोकला तैयार है. ढोकला की थाली बर्तन से निकाल लें.
- 3
इसके बाद ढोकला की थाली को दूसरे बर्तन में पलट लें और चाकू से ढोकला काट लें. इसके बाद पैन में तेल गरम करें. इसमें राई और हरी मिर्च डाल कर तल लें. फिर इसमें थोड़ा सा पानी करीब आधा कप पानी डालें और साथ ही नमक, चीनी भी डाल दें. इसे गरम करें और उबाल आने पर उतार लें. इसमें नींबूका रस निचोड़ लें फिर इस तड़के को ढोकले के ऊपर डालें. बाद में इसे करी पत्तियों से सजाएं. साथ ही ऊपर से कसा हुआ नारियल भी डाल दें. आपका ढोकला तैयार है.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स