तरबूज की मिठाई (tarbuj ki mithai recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले तरबूज के हर हिस्से और ऊपर के लाल हिस्से को चाकू से काट कर हटा देंगे और उसे त्रिकोण और चौकोर टुकड़ों में काट लेंगे।
- 2
अब तरबूज के टुकड़ों को पानी में डालकर ट्रांसपेरेंट होने तक पका लेंगे।
- 3
जब तरबूज के छिलके ट्रांसपेरेंट हो जाएंगे तब हम एक छलनी से छान कर उसके पानी को निकल देंगे।
- 4
अब एक कड़ाही में एक कप चीनी और दो कप पानी डालकर उसमें उबाल आने देंगे। जब चाशनी में उबाल आजाए तब तरबूज के ट्रांसपेरेंट हुए टुकड़े को चाशनी में डालकर 10 मिनट के लिए पका लेंगे।
- 5
उसके बाद तरबूज के छिलकों को चाशनी से दो अलग-अलग कटोरी में निकाल कर एक में एक चुटकी हरा रंग और दूसरे में एक चुटकी नारंगी रंग मिलाकर उसे रात भर या 10 घंटे उसी चाशनी में छोड़ देंगे।
- 6
जब तक तरबूज के छिलके सूख रहे हैं तब तक हम एक पैन में डेढ़ कप दूध लेंगे और उसका खोया बना लेंगे। खोया में हम थोड़ा सा ड्राई फ्रूट और इलायची पाउडर भी डाल लेंगे।
- 7
जब खोया थोड़ा ठंडा हो जाए तब उसमें एक चम्मच चीनी डालकर उसे भी अच्छे से मिला देंगे। गर्म खोया हमें हमें चीनी नहीं डालनी है नहीं तो चीनी पिघल जाएगी।
- 8
2 घंटे बाद त्रिकोण तरबूज के छिलके के बीच में खोया को रखकर उसके तीनों कोणों को मोड़कर एकलौंग की मदद से उसे बंद कर देंगे।
- 9
2 घंटे बाद त्रिकोण तरबूज के छिलके के बीच में खोया को रखकर उसके तीनों कोणों को मोड़कर एकलौंग की मदद से उसे बंद कर देंगे।
- 10
उसी तरीके से चौकोर तरबूज के छिलके को लेंगे और खोया को बीच में रखकर उसे रोल करते हुए एकलौंग से बंद कर देंग।
- 11
हमारा तरबूज के छिलके से बना बहुत ही लाजवाब और स्वादिष्ट मिठाई तैयार है।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स