कढ़ी (kadhi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सर्वप्रथम अच्छी तरह फेटें हुए दही में एक कप पानी डालकर मिला लें। अब एक कटोरे में बेसन को छान लें और उसमें नमक, चीनी तथा 2 कप थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर मिला लें अब इसमें पहले से फेंटा हुआ दही मिला लें। इसके बाद एक कढ़ाई में तेल गर्म करके उसमें जीरा, राई, खड़ी लाल मिर्च और हींग डालकर कुछ सेकेंड भूने। फिर करी पत्ते डालकर कुछ सेकेंड और भूने।
- 2
इसके बाद अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट डालकर 25 मिनट के लिए भूने तथा बेसन और दही के घोल को कढ़ाई में डाल कर अच्छे से मिला लेंगे। इसे करछी से तब तक चलाएं जब तक एक उबालना
- 3
एक उबाल आ आने पर आंच धीमी कर कढ़ी को 5-6 मिनट तक पकाएंगे। अगर कढ़ी गाढ़ी हो गई है तो बाकी बचा हुआ पानी डालकर थोड़ा और पका लेंगे। स्वादिष्ट गुजराती कढ़ी तैयार है। इसे हरे धनिए की पत्तियों से सजाकर खिचड़ी, सादा चावल या रोटी के साथ भी परोसा जा सकता है।
- 4
पकौड़े वाली कढ़ी बनाने के लिए आपको चाहिए 200 ग्राम बेसन, 400 ग्राम खट्टा दही, 2 चुटकी हींग, 1 बड़ा चम्मच तेल, आधा छोटा चम्मच जीरा, आधा छोटा चम्मच मेथी के दाने और हल्दी पाउडर, एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वाद अनुसार, बारीक कटी 2-3 हरी मिर्च, एक बड़ा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया, पकौड़ी तलने के लिए तेल।
- 5
पकौड़ी बनाने का तरीका-
कढा़ई में तेल गरम कर बेसन के एक भाग की पकौड़ियाँ बनाएंगे प्रोग्राम। उसके लिए किसी छोटे चमचे या हाथों से थोड़ा-थोड़ा बेसन का घोल लेकर गरम तेल में डालेंगे। एक बार में जितनी पकोड़ियां आसानी से तेल में आ सकें उतनी ही डालेंगे। करछी की सहायता से पकौड़ी हल्की भूरी होने तक पूरी - 6
सबसे पहले कढ़ी बनाने के लिये बेसन को किसी बर्तन में छान लेंगे और पानी मिलाकर बेसन का गाढ़ा घोल बना लेंगे। बेसन के घोल को अच्छी तरह से फैंट लेंगे और उस घोल को दो बराबर भागों में बाँट लेंगे।
- 7
मसाले में दही-बेसन का घोल डाल कर चमचे से तब तक चलाते रहें, जब तक घोल गाड़ा न हो और उसमें उबाल ना आ जाए।
उबाल आने के बाद पकौड़ियाँ डाल दें
- 8
पलट पलट पलट कर तल लेंगे। इसी प्रकार बाकी पकौड़ियां भी बना लेंगे।
- 9
कढ़ी बनाने का तरीका-
सबसे पहले दही को मथकर एक बर्तन में निकाल लेंगे। फिर बचे हुए बेसन को फैंटे हुये दही में मिलाकर उसमें 1.2 लीटर पानी मिला देंगे। इसके बाद जिस कढ़ाई में पकौड़ी बनाई थी उसमें से एक बड़ा चम्मच तेल बचाकर बाकी का सारा तेल निकाल लेंगे। तेल को गरम करके हींग, जीरा मेथी डालकर चटकने देंगे। फिर उसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और हरी मिर्च डाल देंगे।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स