इडली (idli recipe in Hindi)

Premlata kumari
@cook_34936997
#dd3
गया बिहार
इडली (idli recipe in Hindi)
Premlata kumari
@cook_34936997
#dd3
गया बिहार
कुकिंग निर्देश
- 1
पहले उड़द की दाल और चावल को साफ कीजिये, धोइये और अलग अलग 4 घंटे या रात भर के लिये पानी में भिगो दीजिये उड़द दाल में मेथी दाना को मिक्स कर भिगोना हैं!
- 2
अब उड़द की दाल, मेथी दाना को पानी से निकालकर बारीक पीस ले इसी तरह चावल का भी अतिरिक्त पानी निकालकर हल्का मोटा पिस लें!
- 3
फिर दोनो को मिलाइये तथा इतना गाढ़ा घोल तैयार कीजिये कि चमचे से गिराने पर एक दम धार के रूप में नही गिरना चाहिये!
- 4
बैटर में खमीर उठाने के लिये स्वादानुसार नमक मिलाकर ढककर गरम जगह पर 12-14 घंटे के लिये रख दीजिये, फरमेन्ट किया हुआ बैटर पहले की अपेक्षा दोगुना हो जाता है इडली बनाने के लिये बैटर तैयार है!
- 5
अब बैटर को चमचे से चलाइये, यदि बहुत अधिक गाढ़ा लग रहा है तो थोड़ा पानी मिला लीजिये अब इडली मेकर में 1 छोटे गिलास पानी डालकर गरम करने के लिये गैस पर रखिये इडली के खानों में तेल लगाकर चिकना कीजिये चमचे से इडली स्टैन्ड के खानों में बराबर बराबर बैटर डालिये इडली पकने के लिये इडली मेकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये!
- 6
अब लो मिडियम फ्लेम पर 10-15 मिनिट तक इडली पकने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये इडलियां पक गयीं हैं ढक्कन खोलिये, इडली स्टैन्ड निकालिये ठंडा कीजिये और चाकू की सहायता से इडली निकाल कर प्लेट में लगाइये ऐसे ही सारी इडलीयाॅ बना लें!
- 7
इडली के बैटर से हम डोसा भी बना सकते हैं, मैं तो बनाइ हुं आप भी बना कर देखिये!
- 8
गरमा गरम इडली सांबर और नारियल और मूंगफली की चटनी के साथ परोसिये और खाइये!
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- लेफ्टओवर राइस मेन्दू वड़ा (Leftover rice mendu vada recipe in hindi)
- बटर मसाला डोसा विथ साम्बर (Butter masala dosa with samber recipe in hindi)
- अचारी सूजी मठरी(achari suji mathri recipe in hindi)
- इडली सांबर नारियल चटनी (idli sambar nariyal chutney recipe in Hindi)
- मावे की गुजिया (mawe ki gujiya recipe in Hindi)




कमैंट्स (2)