पाव भाजी सब्जी (pav bhaji sabzi recipe in Hindi)

पाव भाजी सब्जी (pav bhaji sabzi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आलू, गाजर और फूलगोभी को बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लें.
- 2
मीडियम आंच पर एक प्रेशर कूकर में सारी चीजें और पानी डालकर २/५ सीटी में उबाल लें और आंच बंद कर दें.
- 3
सब्जियों के ज्यादा गल जाने से न डरें क्योंकि इन्हें मैश ही करना है.
- 4
मीडियम आंच पर एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
- 5
तेल के गरम होते ही जीरा डालें.
- 6
जीरे के चटकते ही प्याज, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर भूनें
- 7
प्याज-लहसुन के भुनते ही पहले टमाटर डालकर इसके सॉफ्ट होने तक भूनें और फिर सारी उबली सब्जियों को डालकर अच्छे से मैश करें.
- 8
अब इसमें शिमला मिर्च और मटर डालकर भूनें.
- 9
हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और पाव भाजी मसाला मिलाएं.
- 10
सब्जी जैसे ही भुनने लगे इसमें जरूरत के अनुसार पानी और नमक डालकर सब्जी को ढककर पकाएं.
- 11
जब आपकी भाजी आपके अनुसार तैयार हो जाए तब इसमें गरम मसाला मिलाकर चलाएं और 1 मिनट बाद आंच बंद कर दें.
- 12
तैयार है भाजी. ऊपर से मक्खन डालकर...मक्खन से गरमागरम पाव सेंककर प्याज, हरी मिर्च और नींबू के साथ सर्व करें.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- पंजाबी मटर पनीर (Punjabi Matar Paneer recipe in Hindi)
- तुरई के छिलके और भुट्टे की सब्जी (turai ke chilke aur bhutte ki sabzi recipe in Hindi)
- मटर मशरूम (matar mushroom recipe in Hindi)
- वेजिटेबल कोप्ता करी (vegetable kofta curry recipe in Hindi)
- लौकी मूंग दाल की सब्जी (lauki moong dal ki sabzi recipe in Hindi)



कमैंट्स