कुकिंग निर्देश
- 1
छोले चना को पानी में भिगो देंगे रात भर और फिर उसे पानी निकालकर कुकर में डाल दे और उसमे थोड़ा पानी और एक कपड़े में चाय पत्ती को पोटली बनाकर रख देंगे और उसे अच्छे से पकाए। अब एक कड़ाई में तेल गरम करें और उसमे जीरा चटकने दें। और उसमे बारीक कटा हुआ प्याज़ डाल कर उसे सुनहरा होने तक पकाए और उसमे लहसुन और हरी मिर्च पेस्ट डाल दे और उसे पकाए।
- 2
अब उसमे सारे मसाले डालकर मिला देंगे और उसमे थोड़ा पानी डालकर पकाए सारे मसाले और प्याज़ अच्छे से पक जाए तब उसमे छोले डाल देंगे और उसमे जरूरत अनुसार पानी डालकर उसे पकाए और फिर उसमे छोले मसाला डाल कर मिला देंगे और हरा धनिया डाल दे और गैस बन्द कर दें ।
- 3
एक बड़े बरतन में मैदा छान लें और उसमे नमक और घी डाल कर मिला देंगे और उसमे थोड़ा थोड़ा पानी डालकर सॉफ्ट आटा गूंथ लें और उसे ढक कर 10 मिनिट रख देंगे अब छोटी छोटी लोई बना लेंगे और एक कड़ाई में तेल गरम करने के लिए रख देंगे और लोई लेकर भटूरे बना लेंगे और उसे गरम तेल में सुनहरा होने तक फ्राई कर लेंगे
अब गरम गरम छोले भटूरे सर्व करें ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स