चाइनीज भेल (Chinese bhel recipe in Hindi)

चाइनीज भेल (Chinese bhel recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सारी सब्जियां बारीक कटी हुई एक तरफ रख दें।
- 2
एक सॉस पैन में पानी लें, उसमें एक चुटकी नमक और 1 छोटा चम्मच कोई भी तेल डालें, उबाल लें, नूडल्स डालें, अच्छी तरह उबाल आने तक पकाएं, फिर छान लें, ठंडा होने के लिए अलग रख दें।
- 3
एक पैन में जैतून का तेल लें, उसमें हरी मिर्च और दूसरी सब्जियां डालकर 1-2 मिनिट ही भूनें. (थोड़ा कच्चा प्याज, टमाटर टॉपिंग के लिए अलग रख दें)
- 4
अब एक-एक करके सभी सॉस डालें, अच्छी तरह मिलाएँ, सिरका, नमक और काली मिर्च डालें, इसे 2 मिनट के लिए ही पकाएँ, ज़्यादा पकाएँ नहीं।
- 5
कढ़ाई में तेल तलने के लिये तेल डालिये, अच्छी तरह गरम कीजिये, फिर सारे उबले हुये नूडल्स को तेज आंच पर सुनहरा होने तक तल लीजिये.
- 6
अब एक बाउल में कुरकुरे नूडल्स को दरदरा पीस लें, उसमें पकी हुई सब्जियां डालकर अच्छी तरह मिला लें, इसे कच्चे प्याज़ और टमाटर के साथ परोसें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स