समोसा (Samosa recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बडे़ प्याले में मैदा निकाल ले और इसमें नमक अजवाइन और घी डालकर खूब अच्छी तरह से मिला ले। पानी की सहायता से पूरी के आटे की तरह आटा गूंथ ले ।आटे को ढककर 20 मिनट के लिये रख दे इतनी देर में आटा सैट होकर तैयार हो जाएगा।
- 2
अब उबले हुये आलू को छील लेऔर बारीक तोड़ ले कढा़ई में 2 छोटे चम्मच तेल डाल कर गर्म कर ले गर्म तेल में मटर के दाने डालकर थोडा़ सा भून ले, इससे मटर नरम हो जायेगी
- 3
हरी मिर्च, धनियां पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, भूना जीरा पाउडर, अमचूर, गरम मसाला, बारीक तोड़े हुए आलू और नमक डालकर सभी को खूब अच्छी तरह से मिला ले, थोडा़ सा हरा धनियां डालकर बराबर चलाते हुए 2 मिनट के लिए भून ले। अब इसे प्लेट में निकाल ले और थोडा़ ठंडा होने दे।
- 4
हाथ पर थोडा़ तेल लगाकर आटे को खूब मसाला कर चिकना कर ले गूंथे हुये आटे से छोटी-छोटी लोईयां बनाकर तैयार कर ले एक लोई ले बेलन से पूड़ी बेल ले । बेली गई लोई को दो बराबर के भागों में चाकू की सहायता से काट ले। एक भाग को तिकोना बनाते हुये मोड़ें और दोनों सिरे पानी की सहायता से अच्छी तरह से चिपकाइये।
- 5
तिकोन में आलू की स्टफिंग भरिये स्टफिंग को भरने के बाद, पीछे के किनारे में एक प्लेट डाल दे, ऊपर के दोनों किनारों को पानी की सहायता से अच्छे से चिपका दे तैयार समोसे को प्लेट में खड़े करते हुये लगाइये और इसी तरह से सारे समोसे तैयार कर ले
अब समोसे तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गरम करले मीडियम गरम तेल में 7-8 समोसे या फिर जितने समोसे कढ़ाई में आ जाए डालिये, मीडियम और धीमी आग पर समोसे को गोल्डन ब्राउन होने तल लें। - 6
अब गरमा गरम समोसा को चाय और चटनियासॉस के साथ सर्व करें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स