दाल फ्राई (dal fry recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
दाल को अच्छे से धोल ले।फिर कुकर में पानी डालकर गर्म होने दे फिर उसमें नमक और हल्दी पाउडर डालकर मिक्स करें।फिर दाल डालकर ढक्कन लगाकर 4सिटी हाई फ्लेम पर ओर 5मिनट स्लो गैस पर ।
- 2
प्याज, टमाटर,हरी मिर्च और हरा धनिया पत्ती को बारीक काट ले।
अदरक ओर लहसुन को खललड़ में कूट ले। - 3
गैस पर कढाई रखें उसमें घी डालकर गरम करे फिर जीरा डालकर चटकाए फिर अदरक ओर लहसुन का पेस्ट डालकर 1मिनट भूने।
- 4
अब उसमें हींग डालकर तुरन्त प्याज़ डाल दे।और 5मिनट भुने।अब उसमें टमाटर डालकर सभी मसाले डाल दे।ओर ऑयल छोड़ने तक मसाले को भूने।अब उसमें थोड़ा सा हरा धनिया पत्ती डालकर 1/2मिनट भुने।
- 5
अब दाल डालकर जरूरत के हिसाब से पानी डालें।और 6-7मिनट स्लो गैस पर पकाये।
तैयार है हमारी दाल। - 6
जब आप इसे सर्वे करें तब एक चमचे में थोड़ा सा घी डालकर गरम करे उसमें जीरा और कश्मीरी लालमिर्च पाउडर डालकर तड़के को दाल के ऊपर डाल के हरा धनिया से गार्निश करे।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स