होममेड पिज़्ज़ा (homemade pizza recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मैदा में सारी सामग्री डालकर मुलायम आटा लगाए और 15 से 20 मिनट के लिए ढक के रखदे ।
20 मिनट बाद आटा मसलकर पेड़े बनाकर रेस्ट के लिए 5 मिनट रखे। फीर पतली रोटी के साइज का आकार का पिज़्ज़ा बेस बेले ओर काटे की सहायता से छेद करे। - 2
एक कढ़ाई में नमक डालकर 10 मिनट गर्म करे पिज़्ज़ा बेकिंग के लिए। नमक के ऊपर प्लेट रखे और प्लेट ऑयल से ग्रीस करे। पिज़्ज़ा बेस को दोनों तरफ से हल्का रंग आने तक सेंके ।बेस फूलकर थोड़ा मोटा हो जायेगा।
- 3
पिज़्ज़ा बेस के ऊपर 1 चम्मच मक्ख़न लगाए फीर पिज़्ज़ा सॉस लगाए उसपर सारी टॉपिंग सजाये ओर चीज़ घिसकर गर्म नॉन स्टिक पैन में बेक करने के लिए रखे। चीज़ के पिघलने तक ओर पिज़्ज़ा के बनने तक पिज़्ज़ा बेक करे।,
- 4
अंत में, ऊपर से चिली फ्लेक्स और ओरेगानो के साथ वेज पिज़्ज़ा गर्म परोसें। अलग अलग टॉपिंग के पिज़्ज़ा बनाये ओर गरम गरम परोसे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16247272






कमैंट्स