पत्ता गोभी की सब्जी (patta gobi ki sabzi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
पत्ता गोभी को मध्यम काट लें धो कर एक बाजू रखे । प्याज को बारीक काट लें, आलू को छील कर टुकड़े करके पानी में रखे, मटर के दानों को साफ कर के धो कर एक बाजू रखे । गाजर को छील कर टुकड़े करके पानी में धो लें । हरा धनिया धो कर बारीक काट लें
- 2
एक कडाही में तेल डालकर गरम करें अब उस में जीरा, हींग और कडीपत्ता डालें जीरा चटकने दें अब उस में बारीक कटा हुआ प्याज़ डालें भूनें प्याज़ गुलाबी होने पर उसमें अदरक लहसुन हरी मिर्च का पेस्ट डालें मिक्स करें । अब उस में लाल मिर्च पाउडर हल्दी
- 3
और धनिया जीरा पाउडर डालें, बारीक कटा टमाटर भी डालें सब अच्छे से मिला लें अब उस में आलू, पत्ता गोभी, मटर, गाजर को डालें नमक डालें सब मिला लें । ढक कर धीमी आंच पर पकने दें । बीच बीच में चलाते रहे । सब्जी पक जाएँ तो गैस बंद कर दें और हरा धनिया छिडके मिला लें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16248511




कमैंट्स (2)
@sonalSardesai Gautam