परवल पराठा (Parwal paratha recipe in hindi)

परवल बिहार की बहुत पौपयूलर सब्ज़ी है।इसकी सब्ज़ी, भुजिया, भरता, पराठा और मिठाई घर घर में बनाई जाती है।
मैं आज परवल पराठा बना रही हूं जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है। #PCW
परवल पराठा (Parwal paratha recipe in hindi)
परवल बिहार की बहुत पौपयूलर सब्ज़ी है।इसकी सब्ज़ी, भुजिया, भरता, पराठा और मिठाई घर घर में बनाई जाती है।
मैं आज परवल पराठा बना रही हूं जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है। #PCW
कुकिंग निर्देश
- 1
परवल को आग के उपर रखकर भुन लेंगे। ये एक तरीका है और दूसरा तरीका है कि उसे कुकर में पकायेंगे। उसके लिए कुकर में एक चम्मच सरसों तेल डालकर गर्म करेंगे।
- 2
अब उसमें परवल को डालकर अच्छी तरह मिलाकर उसमें 1/2 टी स्पून नमक डालकर ढक्कन लगा देंगे फिर तीन चार सीटी लगने पर चूल्हे पर से उतार देंगे ठंढा करेंगे।
- 3
आटा में तीसी डालकर 1/2 टी स्पून नमक डालेंगे और फिर 1 टी स्पून घी का मोयन डाल कर अच्छी तरह मिलाकर थोड़ा थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथ लें
- 4
अब 4 पेड़े बना लेंगे और उसे ढककर 2-3 मिनट का रेस्ट देंगे।
परवल का फिलिंग बना लेंगे।
दो बर्तन लेंगे, एक में भुना हुआ परवल लेंगे और दूसरे में कुकर में पका हुआ। दोनों को हाथ से मैश कर लेंगे और दोनों में नमक, नींबू का रस,बारीक कटा हुआ प्याज, बारीक कटा लहसुन, हरी मिर्च और बारीक कटा हरा धनिया डालकर मिला लेंगे। - 5
एक तवा को चूल्हे पर रखकर मिडियम आंच पर गर्म करेंगे ।
पेड़ों से रोटी बना कर रखते जाएंगे। - 6
एक रोटी के उपर फिलिंग डालकर फैला देंगे और उसके उपर दूसरी रोटी रखकर किनारो को फोर्क से दबाते जायेंगे। अब तैयार पराठा को गर्म तवा पर डालकर दूसरा पराठा बना लेंगे।
- 7
पराठा को 2 मिनट बाद पलट देंगे और घी लगाकर दोनों तरफ गुलाबी होने तक शेक लेंगे।दूसरा पराठा भी इसी प्रकार से शेक लेंगे।
दोनों सिके हुए परांठों को तिकोना शेप में काटकर सर्व करेंगे।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





















कमैंट्स (3)