इटालियन पिंक सॉस पास्ता (Pink sauce pasta recipe in hindi)

इटालियन पिंक सॉस पास्ता (Pink sauce pasta recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
पास्ता को, एक पैन में पानी उबलने पर,ऑयल,नमक डालकर पास्ता डाले ।पास्ता को आधा ही पकाना है।पास्ता पक जाने पर पानी निकाल कर ठंडा होने दे।अब एक दूसरे पैन में बटर डाले ।अब उसमें मैदा डाले।1मिनट मिलाने के बाद उसमे मिल्क डालकर मिलाये। गांठे नही पड़नी चहिये।आप गैस बंद करके भी कर सकते है।फिर वापिस गैस ऑन कर दे।अब उसे गाढ़ा होने दे। अब उसमें काली मिर्च, चिल्ली फ्लैक्स, ऑरेगैनो, नमक डालकर मिलाये।अब चीज़ को छीन कर डाले।अब बराबर से मिलाये।अब आपका व्हाइट सॉस तैयार है।अब इसमें 1/2 ही पास्ता मिलाये।
- 2
मखनी ग्रेवी के- एक पैन में बटर टमाटर, प्याज़,लहसुन, अदरक,हरी मिर्च, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी,पानी डालकर पकाये।जब टमाटर पक जाए।तब गैस बंद करके ठंडा होने दे।6 से 7 मिनट पकाना है। ठंडा होने के बाद मिक्सर में पीसना है।अब एक कढ़ाई में बटर डालकर उसमें शिमला मिर्च डालने है।1मिनट मिक्स करने के बाद मखनी ग्रेवी को डालना है। ग्रेवी को पकाना है।1से 2 मिनट पक जाने के बाद उसमे पास्ता डालकर हिलाना है।बराबर से मिल जाने पर उसमे चिल्ली फ्लैक्स,ऑरेगैनो,नमक डालकर हिलाना है।ऊपर से क्रीम डालनी है।
- 3
अब दोनों ग्रेवी को मिक्स कर दे।अब अच्छी तरह से मिला ले।ऊपर से चीज़ दाल दे।अब पास्ता डालकर अच्छी तरह से मिला ले।पिंक सॉस पास्ता बनकर तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





कमैंट्स