मिनी रसमलाई(mini rasmalai recipe in hindi)

#bye2022
साल का अंत भी मीठे से ही करे तो कितना अच्छा हो,,,जिससे आने वाले साल भी मिठास भरे आए,,,
मिनी रसमलाई(mini rasmalai recipe in hindi)
#bye2022
साल का अंत भी मीठे से ही करे तो कितना अच्छा हो,,,जिससे आने वाले साल भी मिठास भरे आए,,,
कुकिंग निर्देश
- 1
छैना बनाने के लिए दूध को किसी बर्तन में डालकर उबालने के लिए रखेंगे जब दूध उबल जाए तो गैस बंद कर देंगे और दूध को चलाएं कर थोड़ा ठंडा कर लेंगे अब एक कटोरी में एक चौथाई कटोरी पानी और 2 टीस्पून सिरका डालेंगे और मिक्स कर लेंगे अब इस सिरका वाले गोल को दूध में थोड़ा थोड़ा करके डालेंगे और हल्के हाथों से चलाएंगे जब दूध में से छैना अलग हो जाए तो इस गोल को डालना बंद कर देंगे|
- 2
एक कड़ाई में दूध को गर्म करने के लिए रखेंगे और लगातार चलाते हुए दूध को थोड़ा गाढ़ा होने तक पका लेंगे जब दो दूध पककर तीन चौथाई तक हो जाए तब इसमें चीनी और केसर का दूध डाल देंगे मिक्स कर देंगे अभी से 5-7 मिनट और पका लेंगे और लास्ट में सारे कटे हुए ड्राइफ्रूट्स डालकर मिक्स कर देंगे और गैस बंद कर देंगे हमें ज्यादा गाड़ी रवडी नहीं चाहिए बस दूध को तीन चौथाई होने तक ही पकाना है।
- 3
छैना में ठंडा पानी डालकर इसे ठंडा कर लेंगे ताकि हमारा छैना सॉफ्ट रहे और इससे बांधकर 1 घंटे के लिए रख देंगे इससे कि ईसका सारा एक्स्ट्रा पानी निकल जाए ।जब छैने का सारा पानी निकल जाए तो इसे किसी परात में लेकर हाथों से मसाला मसाला कर चिकना करेंगे।अब छैना में थोड़ा सा पीली फूड कलर डाल कर मिक्स करे।। कलर डालना ऑप्शनल है।।
- 4
जब छैना अच्छे से चिकना हो जाये तो इसमे से छोटी छोटी पेड़े जैसे बना लेंगे चित्र में दिखाई गई हैं वैसे।अब कढ़ाई में 1 कप चीनी और 4 का पानी डालकर मिक्स कर देंगे,और गैस पर चढ़ा देंगे जब यह चीनी पानी अच्छे से मिल जाए और पानी में एक अच्छा सा उबाल आने लग जाए तो इसमें तैयार की हुई बोल को एक-एक करके देंगे और गुलाब जल भी डाल देंगे और 5 मिनट ऐसे ही पकने देना है बॉल्स को हमें किसी स्पेकचुला या स्पून से टच नहीं करना है जब यह बोल फुल कर ऊपर आने लगे तो इसे ढककर मीडियम आंच पर 15 मिनट के लिए पका लेंगे।
- 5
अब दूसरी साइड एक कटोरे में थोड़ी सी बर्फ और ठंडा पानी डालकर रख लेंगे ।जब बॉल्स अपने साइज में डबल हो जाए और अच्छे से पक जाए तो गैस को बंद कर देंगे और इससे 5 मिनट ऐसे ही छोड़ देंगे 5 मिनट बाद इन बॉल को चाशनी वाले पानी में से निकाल कर हल्का सा दवाकर बर्फ वाले पानी में ट्रांसफर कर देंगे जिससे कि इसकी बुकिंग प्रोसेस रुक जाए और यह सॉफ्ट बनी रहे यह प्रोसेस करना बहुत जरूरी है इससे हमारा छैना कभी भी टाइट नहीं होता हमेशा सॉफ्ट रहता है।
- 6
10 मिनट बाद इन छैना को बॉल्स को बर्फ वाले पानी में से हल्का हल्का दवा कर निकाल लेंगे और रबड़ी में डाल देंगे ध्यान रहे कि रबड़ी भी ठंडी होनी चाहिए। अब इन्हें 4 से 5 घंटे के लिए फ्रिज में रख देंगे।
तैयार है हमारी मिनी रसमलाई,,,,
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- ज़िन्गीं(वेज) पार्सल(zingy veg parcel recipe in hindi)
- तंदूरी पनीर स्टफ पराठे(tandoori paneer stuffed parathe recipe in hindi)
- हेल्थी मूंग दाल की इडली(healthy moong dal ki idli recipe in hindi)
- रोज़ फ्लेवर कराची हलवा(rose flavour kranchi halwa recipe in hindi)
- आलू चना ग्रेवी वाली सब्जी(aloo chana gravy wali sabzi recipe in hindi)

















कमैंट्स (4)