लौकी की खीर (फलाहारी) (Lauki ki kheer / falahari recipe in hindi)

Sudha Agrawal @SudhaAgrawal_123
लौकी की खीर (फलाहारी) (Lauki ki kheer / falahari recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सर्वप्रथम लौकी को अच्छी तरह वॉश कर छील लीजिए फिर कद्दूकस कर लीजिए
- 2
अब कड़ाही में घी डालकर गर्म कीजिए कद्दूकस की हुई लौकी को डाल दीजिए. कद्दूकस की हुई लौकी को 2-3 मिनट तक घी में चलाते हुए पका लीजिए
- 3
इसके बाद दूध डालिए
- 4
अब दूध में लौकी को नरम हो जाने तक पका लीजिए. बीच-बीच में चलाते भी रहिए
- 5
अब हरी इलायची और चीनी डालकर पकाएं. कुछ केसर के धागे भी मिलाएं. मेवे डालकर खीर के गाढे हो जाने तक पका लें.
- 6
खीर गाढ़ी होकर तैयार हो गई है.
- 7
अब ऊपर से थोड़े से पिस्ता काट कर डाल दें.
- 8
स्वादिष्ट लौकी की खीर तैयार है.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16532436
























कमैंट्स (53)