शरद पूर्णिमा स्पेशल हल्दी दूध(sharad purnima special haldi dudh recipe hindi)

#KKW
यह दूध पंचमेवा और केसर डाल कर बना हुॅआ है . शरद पूर्णिमा के रात में चांद से हमारे हेल्थ को फायदा देने वाली किरणें निकलती है जो अपना असर दूध में डालती है और उसके जरिए हमारे शरीर में आती हैं. इसलिए इस दिन दूध या दूध से बनी चिजो को बनाकर चॉद की रोशनी में रखा जाता है और फिर उसका सेवन किया जाता है |

कुकिंग निर्देश
- 1
पीतल के बरतन में दूध को गर्म करें. जब दूध में उबाल आ जाए तो एक बड़ा चम्मच दूध निकाल कर कटोरी में डाले और उसमें केसर के रेशे डाल दे|
- 2
अब उसमें हल्दी डाल दे. उसे अच्छे से मिक्स करके शक्कर भी डाल दें. जब शक्कर पिघल जाए तो धीमी आंच पर उसे उबलते रहने दे|
- 3
सभी सूखे मेवे और इलायची निकाल लें. सूखे मेवे के दो टुकड़े कर लें. इलायची को थोड़ा कूट कर छिलका हटा दे और फिर किशमिश को छोड़कर बाकी सभी को एक साथ कूट लें|
- 4
अब उबलते दूध में केसर वाला दूध डाल दे. एक उबाल आने के बाद गैस बंद कर दे. फिर उसमें कूटे हुऍ और कटी हुॅई किशमिश मेवे डालकर जाली से ढक कर ठंडा होने दें|
- 5
जब दूध ठंडा हो जाए तो उसे काॅच के बरतन में डाले और ऐसी जगह रखें जहां चाॅद की रोशनी आती हो. छत या ऑगन. दूध को जाली से ढक कर रखें|
- 6
उसे कम से कम आधे घंटे के लिए जरूर रखे. उसी जगह पर उसे पीने के लिए दे दे और खुद भी पी ले. जहां चॉद की रोशनी हो वही पर पीना है|
- 7
#नोट -- आप इसे भैंस के दूध में और स्टील के बरतन में भी बना सकती है|
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (15)