कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को मिक्सी में बारीक पीस लेंगे
अब लहसुन को बारीक बारीक काट कर रख लेंगे।
बैंगन को धोकर साफ कपड़े से पोंछ कर मीडियम लो फ्लेम पर उलट-पुलट कर बैंगन को भूनेंगे। बैंगन को भून कर ठंडा होने पर कांटे की सहायता से बैंगन का छिलका उतारेंगे। - 2
अब एक पैन में तेल गर्म करके हींग, जीरा डालकर लहसुन को सुनहरा होने तक भूनेंगे। अब टमाटर की प्यूरी डालकर तेल छुटने तब भूनेगें,बैंगन को चम्मच की सहायता से मैश करेंगे और टमाटर के साथ अच्छी तरह भूनेंगे। अब सारे मसाले डालकर सबको 5 से 10 मिनट अच्छी तरह भूनेंगे।
- 3
अब गरम मसाला और अमचूर पाउडर डाल कर अच्छे से मिक्स करेंगे।
अब हमारा गरमा गरम भूने बैंगन का भरता तैयार है।
अब इसको रोटी और पराठे के साथ सर्व करेंगे।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16555316













कमैंट्स (3)